Palwal/Hathin News: 59 वर्षीय किसान की हत्या ,पुलिस जांच जारी
गांव हुडीथल एवं मनकाकी के मध्य रोड़ के साथ खेतों में 59 वर्षीय किसान दीन मोहम्मद की लाश मिली। लाश की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
हथीन: गांव हुडीथल एवं मनकाकी के मध्य रोड़ के साथ खेतों में 59 वर्षीय किसान दीन मोहम्मद की लाश मिली। लाश की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना हथीन थाना तक पहुंची। थाना से जांच अधिकारी कुशल कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने फरीदाबाद से फोरेंसिक साइंस लैब की टीम एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम बुलाई। मौके पर गहनता से की गई जांच के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया । प्रथम दृष्टि में मृतक के शरीर में कई चोटों के निशान पाए। इसके अलावा सिर में चोट लगी हुई मिली। मृतक के पुत्र तारीफ ने बताया कि खून भी बह रहा था। उसका कहना है कि उसके पिता की गम्भीर चोट मारकर हत्या की गई है।
तारीफ ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि 29 अगस्त को सांयकाल सवा छह बजे उसके पिता दीन मोहम्मद हुडीथल गांव के एक व्यक्ति के साथ देखे गए। उनकी छह लोगों के साथ बैठक थी। जिनमें से पांच हुडीथल के हैं। जांच अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि गहनता से जांच की जा रही है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फोरेंसिक साइंस लैब , पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिवार जनों द्वारा जो शिकायत दी गई है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगें उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज नही की है।




