Faridabad News : लोक संस्कृति एनजीओ द्वारा फरीदाबाद में नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Desh Rojana
On

लोक संस्कृति एनजीओ द्वारा के. एल. मेहता पब्लिक हाई स्कूल, एनआईटी-5, फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फरीदाबाद। लोक संस्कृति एनजीओ द्वारा के. एल. मेहता पब्लिक हाई स्कूल, एनआईटी-5, फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। f

जिसमें 100 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम में पतंजलि किसान सेवा समिति, हरियाणा के राज्य प्रभारी राजेश भाटी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर लोक संस्कृति एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्षा गीता आलोक, जिला महासचिव राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबीता एवं जिला सदस्य नेहा शर्मा उपस्थित रहे। धर्मवीर शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले चार वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य मार्च 2027 तक 21,000 छात्रों एवं युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad