Faridabad News : जनसुनवाई शिविर में पहुंची 22 शिकायतें, मेयर ने अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में हर सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनसुनवाई शिविर में कुल 22 समस्याएं एवं शिकायतें सामने आईं।

फरीदाबाद। नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में हर सोमवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनसुनवाई शिविर में कुल 22 समस्याएं एवं शिकायतें सामने आईं। महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। b

जनसुनवाई के दौरान वार्ड नंबर-16 के एसजीएम नगर से पहुंची सड़क निर्माण संबंधी शिकायत पर महापौर ने अधिकारियों को दो गलियों के निर्माण के लिए एक सप्ताह के अंदर वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, दयालबाग क्षेत्र से पेयजल समस्या की शिकायत भी जनसुनवाई शिविर में पहुंची। इसके अलावा दयालबाग स्थित नाले की दोबारा सफाई करवाने की मांग भी नागरिकों द्वारा रखी गई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स, अतिक्रमण तथा अवैध आरओ प्लांट को बंद करवाने से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समाधान करते हुए शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर आयोजित जनसुनवाई शिविर में एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई शिविर से जुड़े और नागरिकों की समस्याओं को सुना।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad