Faridabad News: एसआइआर 2026: चुनाव आयोग ने 30 सितंबर तक बढ़ाई दावे एवं आपत्तियां दाख़िल करने की तारीख़ : जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि अब 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दी गई है। इसी प्रकार दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण एवं उनके निस्तारण की अवधि 31 जुलाई 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
 
ayush sinha.jpg (2)
 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी आयुष सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना 29 अगस्त 2026 को जारी की गई है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad