Nuh Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ रही शहर की सेहत,खांसी-बुखार व त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
तावड़ू: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। बीते एक सप्ताह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में और निजी चिकित्सकों के पास खांसी,बुखार,त्वचा संबंधी संक्रमण तथा पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है।
.jpeg)
शहर के कई वार्डों में कूड़ा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। कूड़े के ढेरों के आसपास मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा गंदे पानी के कारण मच्छर पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया, टायफाइड और हैजा जैसी बीमारियों को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था जल्द बहाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। शहर के लोगों ने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने तथा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति बिगड़ने से पहले प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
सफाई कर्मियों के करीब दो सप्ताह से चल रही हड़ताल के चलते कुछ लोग कूड़े को सड़कों के साथ पटरी पर जल रहे हैं,वहीं कई सड़कों पर कचरा बुरी तरह फैला हुआ है।

About The Author
संबंधित समाचार



