Hodal Palwal news: आज होडल थाना में लगेगा समाधान शिविर, एसपी नीतीश अग्रवाल सुनेंगे जनता की शिकायते
शिकायतों का विधि अंतर्गत त्वरित निस्तारण के हर संभव होंगे प्रयास :नीतीश अग्रवाल, एसपी
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एसपी नीतीश अग्रवाल ने जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए खास योजना तैयार की है। पुलिस की ओर से शुरू की गई इस योजना से फरियादियों को काफी राहत मिलेगी। पुलिस कप्तान के खास फामूर्ले से पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी, उन्हें समय से न्याय मिलना भी संभव हो सकेगा। अक्सर थाने में पहुंचने वाले फरियादियों को थानाध्यक्ष आदि समय से नहीं मिल पाते हैं।
होडल: पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एसपी नीतीश अग्रवाल ने जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए खास योजना तैयार की है। पुलिस की ओर से शुरू की गई इस योजना से फरियादियों को काफी राहत मिलेगी। पुलिस कप्तान के खास फामूर्ले से पीड़ितों को काफी राहत मिलेगी, उन्हें समय से न्याय मिलना भी संभव हो सकेगा। अक्सर थाने में पहुंचने वाले फरियादियों को थानाध्यक्ष आदि समय से नहीं मिल पाते हैं। इससे उन्हें परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए अब जिले के सभी थानों में एसपी नीतीश अग्रवाल निर्धारित समाधान दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे।
.jpeg)
सोमवार को थाना होडल में पहला समाधान दिवस आयोजित किया गया है। आयोजित समाधान दिवस पर थाना होडल क्षेत्र संबंधित फरियादी अपनी शिकायतें एसपी के सम्मुख रख सकते हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल आईपीएस ने बताया कि जनता की समस्याओं के निराकरण और शिकायतों पर तुरंत एक्शन के लिए खास प्लान बनाया है। अब प्रत्येक निर्धारित समाधान दिवस पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक स्वयं, हल्का अफसर, थाना एवं चौकी प्रभारी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इससे सर्किल और थानों पर चल रही गतिविधियों पर तो नजर रखेंगे ही इसके साथ ही अगर कोई भी फरियादी थाने में पहुंचता है तो पुलिस किस प्रकार से उसकी समस्या का समाधान कर रही है, इसकी भी वह निगरानी कर सकेंगे।
एसपी ने बताया कि उनकी मंशा है कि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। इसके अलावा जो फरियादी यह कहते हैं कि थाने, चौकी में उनकी शिकायत नहीं सुनी गई, या फिर कहते हैं कि उन्हें थाने से चलता कर दिया गया, ऐसे मामलों में भी कमी आएगी। एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में उन्होंने खुद ही समाधान दिवस से जुड़ने का प्लान बनाया है

About The Author
संबंधित समाचार



