Hathin Palwal News: फरीदाबाद से तस्करी करके लाई जा रही 22 पेटी अवैध शराब बरामद
सीआईए एविटी स्टाफ पुलिस दल ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर केएमपी एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी कर फरीदाबाद से तस्करी करके लाई जा रही 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में संलिप्त धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं तस्करी में उपयोग होने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। सीआईए एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने स्टाफ की टीम के साथ विश्वसनीय सूचना के आधार पर केएमपी पुल के पास नाकेबंदी की।
हथीन: सीआईए एविटी स्टाफ पुलिस दल ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर केएमपी एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी कर फरीदाबाद से तस्करी करके लाई जा रही 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में संलिप्त धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं तस्करी में उपयोग होने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। सीआईए एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने स्टाफ की टीम के साथ विश्वसनीय सूचना के आधार पर केएमपी पुल के पास नाकेबंदी की। नाकेबंदी मण्डकौला चौकी क्षेत्र में की गई।
.jpeg)
नाकेबंदी के दौरान सिलानी की तरफ से ब्रेजा कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस दल ने उसको रुकने का इशारा किया। उसने वापिस मोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने सतकर्ता से उसको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली। कार में 22 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब एवं कार को कब्जे में लेकर आरोपी धर्मेंद्र निवासी अहरवां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मुन्फेद ने बताया कि आरोपी फरीदाबाद से शराब लेकर आया था। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



