Nuh Mewat News: कच्छाधारी गिरोह की वापसी की चर्चा से बढ़ा खौफ, ह के गांवों में फैली सनसनी, रात में ग्रामीण दे रहे पहरा

Desh Rojana
On

नूह जिले के विभिन्न गांवों के खेतों से पकड़े जा रहे संदिग्धों को लेकर अब एक नया और खौफनाक पहलू सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह कोई आम बच्चा चोर गिरोह नहीं, बल्कि कुख्यात 'कच्छाधारी गिरोह' की आहट हो सकती है। कई सालों पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में कच्छाधारी अपराधियों का खौफ छाया हुआ था, और अब जिले के ग्रामीण इलाकों में संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुरानी सनसनी फिर से ताजा हो गई है।

नूह: नूह जिले के विभिन्न गांवों के खेतों से पकड़े जा रहे संदिग्धों को लेकर अब एक नया और खौफनाक पहलू सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह कोई आम बच्चा चोर गिरोह नहीं, बल्कि कुख्यात 'कच्छाधारी गिरोह' की आहट हो सकती है। कई सालों पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में कच्छाधारी अपराधियों का खौफ छाया हुआ था, और अब जिले के ग्रामीण इलाकों में संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुरानी सनसनी फिर से ताजा हो गई है।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.11 PMWhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.11 PM (1)

WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.11 PM (2)
रात के समय में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए कच्छाधारी


स्थानीय बुज़ुर्गों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से ये संदिग्ध रात के अंधेरे में खेतों और गांव के बाहरी हिस्सों में छिपे मिल रहे हैं, उससे कच्छाधारी गिरोह का संदेह गहरा रहा है। बरसों पहले सामने आई खबरों के अनुसार, कच्छाधारी गिरोह के सदस्य रात में कम कपड़ों में हमला बोलते थे, शरीर पर तेल या ग्रीस लगाकर आते थे ताकि पकड़े जाने पर हाथ से फिसल सकें और चोरी व अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। नूह में महिला और पुरुषों के एक साथ पकड़े जाने और उनकी अलग भाषा-बोली ने इस पुराने खौफ को फिर से हवा दे दी है।
कच्छाधारी गिरोह की चर्चा फैलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गांवों में रात-रात भर ठिकरी पहरा दिया जा रहा है, युवाओं की टोलियां लाठी-डंडों के साथ खेतों और गांव की सीमाओं पर गश्त कर रही हैं। लोग अपने बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सिर्फ बच्चा चोरी के कोण से ही नहीं, बल्कि इस संभावित 'कच्छाधारी नेटवर्क' के पहलू से भी पकड़े गए लोगों से कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए। गिरोह की असली पहचान और उनके मकसद का जल्द से जल्द खुलासा किया जाना बेहद जरूरी है ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad