Faridabad News: ताऊ देवीलाल ने सदैव गरीब, दलित व पिछड़े वर्गाे के हितों के लिए किया संघर्ष : रुपचंद लाम्बा

इनेलो जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, अभय चौटाला के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

Desh Rojana
On

इंडियन नेशनल लोकदल जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सेक्टर-11 में सम्पन्न हुई।

फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सेक्टर-11 में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 5 सितंबर, 2026 को मोहना अनाजमंडी में इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला के आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया।

photo

इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती 27 सितंबर को नूंह में सम्मान समारोह के रुप में मनाई जाएगी और इसी आयोजन के संदर्भ में चौ. अभय सिंह चौटाला आगामी 5 सितंबर को मोहना अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में आएंगे और लोगों को 27 सितंबर को नूंह में आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देंगे।

लाम्बा ने कहा कि नूंह में आयोजित कार्यक्रम में फरीदाबाद के साथ-साथ पूरे हरियाणा व अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता शिरकत कर ताऊ देवीलाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने सदैव गरीब, किसान, दलित व पिछड़े वर्गाे के हितों के लिए संघर्ष किया था और उनके द्वारा किए गए अनेकों ऐसे कार्य है, जिसके लिए वह सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। रुपचंद लाम्बा ने 5 सितंबर को मोहना में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई और उन्हें दिशा निर्देश दिए कि इस आयोजन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना योगदान दे। बैठक में सभी इनेलो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा को विश्वास दिलाया कि वह 5 सितंबर के साथ-साथ ताऊ देवीलाल जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे।

बैठक में पूर्व एसडीएम प्रताप सिंह, देवेंद्र तेवतिया, जीत सिंह डागर, जगजीत कौर पन्नू, बॉबी डागर, सुमेश चंदीला, सुंदर पाटिल, सुरेश मोर, अजय सिंह, प्रथम सूबेदार, रोहित अत्री सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त