Gurugram News:सफाई व्यवस्था पर निगमायुक्त की वर्चुअल समीक्षा, फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश

Desh Rojana
On

शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

गुरुग्राम: शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और नागरिकों को नियमित रूप से सफाई एवं कचरा संग्रहण की सुविधा मिलती रहे।
 
1002377524
 
बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका व रविन्द्र यादव सहित संयुक्त आयुक्त, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वार्ड कमेटी सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में रहें और वार्ड स्तर पर सफाई संबंधी समस्याओं की जानकारी लेते रहें। स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित टीमों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
 
निगमायुक्त ने कहा कि संयुक्त आयुक्त सुबह 9 से 11 बजे के बीच नियमित रूप से फील्ड में जाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता और कार्य की जांच करें। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि निर्धारित संसाधन और कर्मचारी वास्तव में फील्ड में मौजूद रहकर सफाई कार्य कर रहे हैं।
 
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी करने के साथ सभी सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट से नियमित रूप से कचरा उठाने और वहां कचरा जमा न होने देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने और उपस्थित-अनुपस्थित कर्मचारियों का रिकॉर्ड नियमित अपडेट करने को कहा गया, ताकि फील्ड में उपलब्ध वास्तविक मैनपावर की जानकारी निगम के पास रहे।
 
सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे फील्ड में सफाई कर्मचारियों के साथ मौजूद रहें, उनसे सीधे संवाद करें और कार्य की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें। अधिकारियों को केवल कागजी रिपोर्ट के बजाय ग्राउंड पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पर जोर दिया गया।
 
निगमायुक्त ने सभी संबंधित संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कार्य से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों के साथ बैठक करें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मैनपावर तथा सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट से कचरा उठाने की व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फील्ड मॉनिटरिंग, कर्मचारियों की उपस्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था की नियमित निगरानी के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखा जाए।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त