Tawdu Nuh News: सहसौला में युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स ने की ‘चाय चौपाल’, युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद

Desh Rojana
On

सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के सहसौला स्थित कार्यालय में रविवार देर शाम युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स के नेतृत्व में ‘चाय चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कोंग्रेस कमेटी सदस्य, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव और हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

तावडू: सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र के सहसौला स्थित कार्यालय में रविवार देर शाम युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स के नेतृत्व में ‘चाय चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कोंग्रेस कमेटी सदस्य, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव और हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 10.40.16 AM
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करना और स्थानीय समस्याओं, जरूरतों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को सुनना रहा। चौपाल में क्षेत्रवासियों ने शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, नशे की समस्या, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। कार्यक्रम में तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सेहरावत कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह, आसीम शिकारपुर, चौधरी खालिद चाहल्का समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे।
इस अवसर पर शाहीन शम्स ने कहा कि उनके लिए राजनीति का अर्थ केवल चुनाव लड़ना या सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना है। ‘चाय चौपाल’ का उद्देश्य ऐसा सहज मंच तैयार करना है, जहां लोग बिना औपचारिकता के अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि राजनीति को पांच साल के चुनावी चक्र तक सीमित नहीं रखना चाहते, विकास की प्राथमिकताएं जनता खुद तय करे और जनप्रतिनिधि उनकी आवाज बने। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं और आगे भी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में चौपाल आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि वर्धन यादव ने क्षेत्रवासियों और युवाओं की समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है, स्थानीय समस्याओं को समझे बिना समग्र विकास की योजना नहीं बन सकती। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, गुरुग्राम में जलभराव और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मुद्दों को समय-समय पर मजबूती से उठाया जाएगा और शाहीन शम्स द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम की सराहना की।हरियाणा यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी कुलदीप गुर्जर ने भी युवाओं को सामाजिक बदलाव में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में शाहीन शम्स ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad