Rewari News: रेवाड़ी में 6 सितंबर को एकजुटता के साथ दौड़ेंगे 60 हजार से अधिक हजारों युवा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

Desh Rojana
On

जिला रेवाड़ी में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन-2026 में युवा एकजुटता से दौड़ेंगे और नशे को हराने का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रेवाड़ी: जिला रेवाड़ी में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन-2026 में युवा एकजुटता से दौड़ेंगे और नशे को हराने का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मैराथन युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन से संबंधित तमाम तैयारियां एवं व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-13 at 12.31.17 AM

उन्होंने बताया कि अब तक 60 हजार के करीब प्रतिभागी मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाकर मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया। एमएमडीसी ने कहा कि रेवाड़ी मैराथन को जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मैराथन में भाग लेने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए यह मैराथन एक प्रभावी संदेश देगी।

प्रतिभागियों को दिए जाएंगे ई-सर्टिफिकेट: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

प्रतिभागियों के लिए होंगी जरूरी सुविधाएं:

डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभागियों के लिए फर्स्ट एड, पेयजल, मेडिकल सुविधा और रिफ्रेशमेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मैराथन मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

रेवाड़ी मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण:

डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए https://www.runagainstdrugsrwr.in/#/en/registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागी को अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकरण पोर्टल पर कंपनी के नाम का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी अपनी संबंधित कंपनी का नाम चुनकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad