Rewari/Bawal News: नशाखोरी, सड़क पर जाम लगाने वालों और अपराधियों पर कसेंगे नुकेल

थाना बावल के नव नियुक्त थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताई अपनी पहली प्राथमिकता

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मिशन नशा छोड़ो - खेलों से नाता जोड़ो, को आगे बढ़ाने, बावल में भीड़ वाले क्षेत्रों में लगने वाले जाम के साथ-साथ क्षेत्र में किसी प्रकार के सामाजिक अपराधी प्रवृति के लोगों पर खास नजर रखने के साथ ही असमाजिक तत्वों पर नुकेल करने को बावल थाना के नए प्रभारी रणवीर सिंह ने अपनी प्राथमिकता बताया है। 

रेवाड़ी/बावल: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मिशन नशा छोड़ो - खेलों से नाता जोड़ो, को आगे बढ़ाने, बावल में भीड़ वाले क्षेत्रों में लगने वाले जाम के साथ-साथ क्षेत्र में किसी प्रकार के सामाजिक अपराधी प्रवृति के लोगों पर खास नजर रखने के साथ ही असमाजिक तत्वों पर नुकेल करने को बावल थाना के नए प्रभारी रणवीर सिंह ने अपनी प्राथमिकता बताया है। यहां नया पद संभालने से पहले इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने जिला फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में पुलिस विभाग के माध्यम से आमजन की बेहतर सेवा करने का अनुभव रखते हैं। 

WhatsApp Image 2026-08-31 at 10.45.57 AM
बावल पुलिस थाना के नवनियुक्त प्रभारी रणवीर सिंह इंस्पेक्टर।


उन्होंने पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार मीणा के आदेश अनुसार थाना बावल के प्रभारी का पदभार संभालने के बाद एक मुलाकात के दौरान बताया कि बावल क्षेत्र में उनका फोकस नशा करने और बेचने वालों और असामाजिक तत्वों पर होगा, जोकि समाज का अमन चैन खराब करने की नीयत से जुर्म करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस किसी भी सूरत में अपराध और अपराधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी समझौते से निपटने की रणनीति से वो काम करेंगी। 

उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र को मजबूत किया जाएगा क्योंकि एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशों के अनुसार नशा छोड़ खेलों से नाता जोड़ों के मूल मंत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बावल के शहीद भगत राम चौक, छोटू राम चौक, अंबेडकर चौक और बनीपुर चौक पर  लगने वाले जाम से निपटने के लिए वे अपनी की टीम के साथ काम करेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad