Nuh Mewat News: आईजीपी स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक दबोचा, दूसरे मामले में 60 किलो गोमांस समेत दो गिरफ्तार
पुनहाना,आईजीपी स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा-रेवाड़ी की टीम ने थाना सिटी पुन्हाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है।
नूंह। पुनहाना,आईजीपी स्पेशल स्टाफ धारूहेड़ा-रेवाड़ी की टीम ने थाना सिटी पुन्हाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक आरोपी को काबू किया है, वहीं दूसरी कार्रवाई में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के तहत दो आरोपियों को गोमांस व काटने के उपकरणों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: विशेष टीम के प्रभारी राहुल खान की अगुवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंधाकी थाना बिछौर निवासी राशिद पुत्र सरपू को राउंडअप किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी पुन्हाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वही दूसरा मामला दूसरी बड़ी कार्रवाई में आईजीपी की विशेष टीम ने गोकशी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अली मोहम्मद पुत्र यासीन निवासी मलूका, थाना उटावड़, जिला पलवल और अरशद पुत्र शहजाद निवासी पेमा खेड़ा, थाना सिटी पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 60 किलोग्राम गोमांस, 1 कुल्हाड़ी, 2 छुरियां, 1 लकड़ी का गुटका, 1 लोहे का तराजू और 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुन्हाना में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



