Narnaul News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे संवाद

Desh Rojana
On

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत), महेंद्रगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली महेंद्रगढ़ तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से जुड़कर संवाद करेंगे।

नारनौल: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत), महेंद्रगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली महेंद्रगढ़ तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं से जुड़कर संवाद करेंगे। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़ेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 9.44.02 PM

खेलो इंडिया संवाद के तहत युवाओं को स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान युवा खिलाड़ियों के अनुभव, खेल के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा देश में पिछले वर्षों में विकसित हुए खेल पारिस्थितिकी तंत्र एवं खेल अधोसंरचना से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने एनएसएस कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। युवा संवाद के दौरान खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करने, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि युवा अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाए मेरा युवा भारत पोर्टल पर उपलब्ध सुझाव पेटिका के माध्यम से ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। युवाओं के सुझावों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से जोड़ते हुए उनकी सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसमें मेरा युवा भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्थानीय युवा सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के विचार, सुझाव और सक्रिय सहभागिता देश के खेल क्षेत्र को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी जितेंद्र और अभिषेक की देखरेख में किया जाएगा। दोनों संस्थानों में कार्यक्रम की तैयारियों एवं युवाओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad