Narnaul News: पुलिस ने नष्ट की 273 बोतल व 3057 पव्वे देसी शराब तथा 14 बोतल व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब

Desh Rojana
On

नारनौल, 20 अगस्त। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया के तहत थाना नांगल चौधरी में एक्साइज एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट किया गया।

नारनौल: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया के तहत थाना नांगल चौधरी में एक्साइज एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट किया गया। यह कार्रवाई संबंधित मुकदमों के फैसले होने तथा माननीय न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त होने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस द्वारा नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान बरामद की गई अवैध शराब को नियमानुसार मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। नष्ट की गई शराब की खेप में 273 बोतल व 3057 पव्वे देसी शराब तथा 14 बोतल व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब शामिल थे।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 11.39.54 PM
माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खाली मैदान में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया गया।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित नियमों के अनुसार विभिन्न मामलों में जब्त संपत्ति/सामग्री का समयबद्ध एवं उचित निस्तारण किया जाता है। इसका उद्देश्य मालखाने में जब्त सामग्री के प्रबंधन को व्यवस्थित बनाए रखना तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad