Tawdu Nuh News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, वर्धन यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

नपा कार्यालय में धरना दे रहे सफाई कर्मियों का समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता।

Desh Rojana
On

नगर के रेवाड़ी रोड स्थित सुशील पैलेस में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव गांधी की 82वीं जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इसमें गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

तावड़ू: नगर के रेवाड़ी रोड स्थित सुशील पैलेस में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव गांधी की 82वीं जयंती के उपलक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तावडू खंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सहरावत उर्फ रज्जू अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इसमें गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 12.04.39 AM

कार्यक्रम की शुरुआत में वर्धन यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी के नेतृत्व और उनके कार्यों को याद करते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कॉंग्रेस सदस्य पंकज भारद्वाज, युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता चौधरी खालिद आलम सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता वर्धक यादव तावडू नगर पालिका कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे सफाई कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे, जहां पर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की मांग जायज है और उन्हें जल्द पूरा करना सरकार का दायित्व है।

श्रद्धांजलि व जयंती आयोजित कार्यक्रम में गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में लगभग 14 साल और हरियाणा में 12 साल शासन करते हो गए हैं, लेकिन इस दौरान देश और प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे छात्रों और युवाओं की हालत सबसे खराब है। छात्रों को आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की आवाज बनकर लगातार उनके मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार अब भी सोई हुई है और युवाओं की अनदेखी करना उसे भारी पड़ेगा। वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जातिवाद और नफरत की राजनीति के आधार पर देश को तोड़ना चाहती है, लेकिन अब देश के युवा इस राजनीति को समझ चुके हैं और इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने गुरुग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन धरातल पर काम शून्य है। कांग्रेस के शासन में गुरुग्राम को एक अलग पहचान और सुंदरता दी गई थी, लेकिन भाजपा की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण उसे बर्बाद किया गया है। उन्होंने कहा कि तावडू मेवात क्षेत्र सोहना विधानसभा में आता है और यहां भाजपा का विधायक होने के बावजूद विकास के नाम पर तावडू को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। क्षेत्र के लोग भाजपा के वादों और झूठ से तंग आ चुके हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करें और कांग्रेस में आस्था जताकर पार्टी को मजबूत करें ताकि राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाया जा सके और देश को विकास की राह पर लाया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad