Kurukshetra News: आवारा पशुओं से बढ़ती परेशानी, प्रशासन ध्यान दे: मधुसूदन बवेजा

Desh Rojana
On

कांग्रेस किसान सेल के जिला प्रधान मधुसूदन बगिया ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, बाजारों तथा रिहायशी इलाकों में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। 

कुरुक्षेत्र: कांग्रेस किसान सेल के जिला प्रधान मधुसूदन बगिया ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, बाजारों तथा रिहायशी इलाकों में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जगह-जगह सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है। विशेषकर मुख्य मार्गों और बाजारों में पशुओं के झुंड के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.25.51 PM
आवारा पशु कई बार अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा पशुओं द्वारा कूड़े-कचरे को फैलाने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयास पर्याप्त दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए, उनके लिए उचित गोशालाओं अथवा निर्धारित स्थानों की व्यवस्था की जाए तथा पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। बवेजा ने प्रशासन से मांग है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेकर ठोस एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।