Rewari News: "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी—अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार, जमानोत्तर अपराधी, जुआ/सट्टा, नशा तस्करी, व अवैध रूप से शराब बेचने बालो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी दबोचे
646.71 ग्राम गांजा, 01 ग्राम स्मैक, 50 पव्वा देशी शराब व जुआ एवं सट्टा में लगाई गई ₹ 5,440 बरामद
हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल व वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत रेवाड़ी पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल व वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों, नशा तस्करों व गंभीर मामलों में संलिप्त बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। इस अभियान के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को जमानोत्तर अपराधी, नशा तस्करी, अवैध शराब व जुआ गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
बॉक्स नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई :
- सीआईए धारूहेड़ा ने थाना बावल क्षेत्र से 210 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी अमित कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली हाल किरायेदार झाबुआ रोड बावल को गिरफ्तार किया है।
.jpeg)
- दूसरे मामले चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने 306.33 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी रिजाऊल इस्लाम निवासी गांव दाऊदपुर जिला मेदनीपुर पश्चिम बंगाल हाल आबाद नजदीक कन्टेनर डिपो झुग्गी झोपड़ी रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है।
- तीसरे मामले थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने 28.38 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी कार्तिक निवासी गांव डैरोली अहीर जिला महेंद्रगढ़ हाल आबाद गांव जलियावास को गिरफ्तार किया है।
- चौथे मामले में थाना सेक्टर- 6 धारूहेड़ा पुलिस ने 01 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी जितेन्द्र निवासी वार्ड- 7 धारूहेड़ा को गिरफ्तार किया है।

- पांचवे मामले में थाना रामपुरा पुलिस ने 102 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी ब्रह्मदत्त निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है।
-------
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई :
- चौकी गोकल गेट पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी अमरजीत निवासी गोविन्दपुरा नई आबादी रेवाड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2350 रुपए बरामद किए।
- दूसरे मामले में चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी राजू निवासी मौहल्ला सैनीपुरा रेवाड़ी को गिरफ्तार कर 1560 रुपए बरामद किए।
- तीसरे मामले में चौकी जगन गेट पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी शिवम निवासी मौहल्ला मेहरवाडा रेवाड़ी को गिरफ्तार कर 1530 रुपए बरामद किए।
----------
अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्रवाई :
इसी अभियान के अंतर्गत चौकी गोकल गेट पुलिस टीम ने क्षेत्र से मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी निवासी आरोपी पंकज को 50 पव्वा देशी शराब सहित काबू किया है।
---------
ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत 1 जमानोत्तर अपराधी गिरफ्तार :
इसी अभियान के तहत चौकी जगन गेट पुलिस ने अभियोग संख्या 293/2020 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट थाना शहर रेवाड़ी के एक मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे जमानोत्तर अपराधी राजन निवासी मोहल्ला बंजारवाडा रेवाड़ी को गिरफ्तार किया।
------------
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला रेवाड़ी के सभी गांवों के सरपंचों, पुलिस मित्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से विशेष अपील की है कि: अपने-अपने क्षेत्र में अवैध हथियार , नशा बेचने वालों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि उन पर तुरंत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



