Rewari News: किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीसी से मिला
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को डीसी अभिषेक मीणा से मिलकर उनको अपना ज्ञापन सौंपा। समय सिंह प्रधान ने डीसी को रेवाड़ी जिले की मांगों जैसे बाजरा, भावांतर का पैसा, क्षतिपूर्ति पोर्टल, बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने संबंधी कठिनाइयों की जानकारी दी।
रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को डीसी अभिषेक मीणा से मिलकर उनको अपना ज्ञापन सौंपा।

समय सिंह प्रधान ने डीसी को रेवाड़ी जिले की मांगों जैसे बाजरा, भावांतर का पैसा, क्षतिपूर्ति पोर्टल, बीमा तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने संबंधी कठिनाइयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो और संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग नहीं करवाई गई तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी बड़ा आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो हमें मजबूर होकर डीसी ऑफिस को ताला लगाना पड़ेगा। डीसी ने इनकी बातें सुनी और जल्द बातचीत कराने का आश्वासन। उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज हैं, इनका हम जल्दी से जल्दी समाधान करवाएंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



