Nuh nagina News: महिला एवं बाल विकास निगम ने 66 महिलाओं को वितरित किए लाखों के सब्सिडी चैक

चेयरपर्सन सुनीता दांगी के हाथों मिला स्वरोजगार को संबल

Desh Rojana
On

बुधवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास निगम ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 66 जरूरतमंद एवं मेहनतकश महिलाओं को सब्सिडी के चेक वितरित किए। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

नगीना: बुधवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास निगम ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 66 जरूरतमंद एवं मेहनतकश महिलाओं को सब्सिडी के चेक वितरित किए। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस मौके पर निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने अपने कर-कमलों से महिलाओं को सब्सिडी के चेक सौंपते हुए कहा कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार एवं समाज की प्रगति में भागीदारी निभाए, यही सरकार का उद्देश्य है।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 10.28.21 PM

इस कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने इस योजना को अपने जीवन में नई उम्मीद की किरण बताया। चेक प्राप्त करने के बाद महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके स्वरोजगार को नई गति देगी, जिससे वे अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।इस गरिमामयी समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला महामंत्री रमेश मानुवास व हेमराज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व सुरेंद्र आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगादान डागर,नूंह मंडल अध्यक्ष समयचंद ,सतीश कुमार, महेंद्र देशवाल ,ममता कौशिक, अंजुबाला, ताहिरा ख़ान, मनीता गर्ग, मीना घासेड़ा, आसू पहलवान उसा मैडम लेक्चरार एसोसियन अध्यक्ष,व गोल्डी शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रभावी योजनाएं चला रही है। महिला एवं बाल विकास निगम के माध्यम से दी जा रही सब्सिडी और वित्तीय सहायता से हजारों महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार की यह पहल उनके सपनों को नई उड़ान देने वाली साबित होगी और वे इस सहयोग से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad