Narnaul News: वैगनार कार और फरसे के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित को दी थी जान से मारने की धमकी

Desh Rojana
On

नारनौल में आपराधिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सदर नारनौल पुलिस ने कुछ समय पहले हुई एक गंभीर मारपीट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नांगतिहाड़ी बाईपास के पास दबिश देकर मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया, जो नांगल काठा गांव का रहने वाला है।

नारनौल: नारनौल में आपराधिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सदर नारनौल पुलिस ने कुछ समय पहले हुई एक गंभीर मारपीट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नांगतिहाड़ी बाईपास के पास दबिश देकर मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया, जो नांगल काठा गांव का रहने वाला है। खाकी की इस कार्रवाई से साफ है कि इलाके में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 10.33.30 PM
इस मामले की परतें खोलते हुए डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने मीडिया को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नांगल काठा निवासी राजेंद्र ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी को उसका आरोपी दीपक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके कुछ दिन बाद यानी 26 फरवरी की सुबह जब राजेंद्र अपने काम पर था, तभी दीपक अपने दो साथियों के साथ वैगनार कार में सवार होकर वहां आ धमका। आते ही उसने पुरानी रंजिश के तहत झगड़ा शुरू कर दिया और अपने हाथ में लिए लोहे के फरसे से राजेंद्र पर कातिलाना हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पीड़ित के दोस्त कबूल ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई, लेकिन जाते-जाते आरोपी ने उसे अगली बार जान से खत्म करने की धमकी भी दी।
हमले के बाद लहूलुहान हालत में गिरे राजेंद्र को उसके परिजनों और दोस्त ने तुरंत नारनौल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत की गंभीरता को भांपते हुए उसे तुरंत पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका लंबा इलाज चला। इस बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ाया था।
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पहले से ही मारपीट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े करीब आठ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद नसीबपुर जेल भेज दिया है और उसके फरार साथियों की तलाश तेज कर दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad