Faridabad News : श्री वैश्य अग्रवाल समाज और अग्रवाल समाज महिला मंडल के सामूहिक योगदान से तीज का आयोजन किया
श्री वैश्य अग्रवाल समाज और अग्रवाल समाज महिला मंडल के सामूहिक योगदान से एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम एकता, सोहार्द एवं प्रेम का प्रतीक- रंग रंगीला लहरियो आई सावन री तीज का भव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में किया गया।
श्री वैश्य अग्रवाल समाज और अग्रवाल समाज महिला मंडल के सामूहिक योगदान से एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम एकता, सोहार्द एवं प्रेम का प्रतीक- रंग रंगीला लहरियो आई सावन री तीज का भव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में किया गया। 
राजस्थानी थीम पर रखे इस कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पूरा राजस्थान ही धर्मशाला में एकत्रित हो गया हो मनोहरी राजस्थानी कलाकृतियां, कच्ची घोड़ी नृत्य एवं महिला नृत्य कलाकार, मीना बाजार जिसमें 10 विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों के स्टाल लगाए गए और कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए एक स्पेशल कार्ट (निःशुल्क) की व्यवस्था की गई जिसमें 90 के दशक की (बचपन की यादों का पिटारा) खाने का विभिन्न प्रकार का सामान रखा गया, झूला और हर वह पल जिसे पूरे बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी से सज धज कर आई महिलाओं को झूमने और आनंदित होने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला ग्रुप के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना से की गई साथ ही अग्रवाल समाज महिला मंडल की ग्रुप प्रस्तुति बहुत ही शानदार और मनोरंजन रही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नंद भाभी और जेठानी देवरानी जोड़ी प्रतियोगिता जिसमें 30 जोड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया और निष्कर्ष के रूप में एक तीज क्वीन जोड़ी और चार मुख्य जोड़ी विजयी रही सभी जोड़ियां को जजों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक महिला विभिन्न खेलों, क्विज प्रश्नोत्तरी और हर उस पल का हिस्सा बनी जो कार्यक्रम को यादगार और अविस्मरणीय बनाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं अन्य महिला समाजसेवी अतिथिगण का महिला ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महापौर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इस तरह का भव्य प्रोग्राम बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। इस सुंदर और विशाल कार्यक्रम में प्रियंका अग्रवाल कांग्रेसनेत्री, समाजसेवी शीतल गुप्ता, रेखा गोयल, कामता बंसल, रजनी गुप्ता, उर्मिला गोयल एवं संगीता गोयल और नेहा गर्ग ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की जोड़ी प्रतियोगिता के जज वंदना बंसल, अनीता सिंगला, नम्रता मित्तल और प्रीति गर्ग ने सभी जोड़ियां की प्रस्तुति और मेहनत के लिए प्रशंसा की और बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष चुनाव किया।
रंग रंगीला लहरियो आई सावन री तीज कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण एवं कार्यक्रम का आनंद लेने आई बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी की सभी महिलाएं और वैश्य अग्रवाल समाज से उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह के प्रोग्राम करते रहने के लिए अग्रवाल समाज महिला मंडल ग्रुप की सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

About The Author
संबंधित समाचार



