Faridabad News : जिला फरीदाबाद में जिला बास्केटबॉल खेल ट्रायल सम्पन्न- 51वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन

Desh Rojana
On

हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 51वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 (बालक एवं बालिका वर्ग) के लिए जिला फरीदाबाद बास्केटबॉल टीम के चयन ट्रायल शिव नादर स्कूल, सेक्टर 82, फरीदाबाद में बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुए।

हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 51वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 (बालक एवं बालिका वर्ग) के लिए जिला फरीदाबाद बास्केटबॉल टीम के चयन ट्रायल शिव नादर स्कूल, सेक्टर 82, फरीदाबाद में बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुए। b

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 21 अगस्त से 23 अगस्त तक पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। इन ट्रायल्स में जिले के विभिन्न विद्यालयों और अकादमियों से आए बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। दीपक शर्मा मैंम्बर सिलेक्शन कमेटी ने बताया कि ट्रायल दोपहर *4:00 बजे शुरू हुए। हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की फिटनेस, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, पासिंग और खेल कौशल के आधार पर गहन मूल्यांकन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिला फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बिट्टू सैनी चेयरमैन सिलेक्शन कमेटी ने कहा कि "बास्केटबॉल खेल के प्रति जिले के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल हरियाणा विभाग और हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन का उद्देश्य ग्रासरूट स्तर से प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन से ही जिला फरीदाबाद राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेगा।" उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल ही अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का आधार है। विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad