Faridabad News : महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने किया शहर के पहले 3R डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा 3R सिद्धांत-Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग) और Recycle (पुनर्चक्रण) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई 3R Donation Box Initiative के अंतर्गत शहर के पहले डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में किया।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा 3R सिद्धांत-Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग) और Recycle (पुनर्चक्रण) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई 3R Donation Box Initiative के अंतर्गत शहर के पहले डोनेशन बॉक्स का उद्घाटन महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में किया। 
इस अवसर पर एमडीईएस के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता, केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ, नगर निगम की IEC एक्सपर्ट कल्पना मंडल, स्वच्छता निरीक्षक हरवीर रावत तथा ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया NGO के प्रतिनिधि सुनील चौहान, सुमन यादव और रविंद्र यादव उपस्थित रहे।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि 3R डोनेशन बॉक्स पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग की दिशा में नगर निगम का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। नागरिक अपने घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुओं को फेंकने के बजाय इन बॉक्सों में दान करें, ताकि उनका पुनः उपयोग हो सके और वे जरूरतमंद लोगों के काम आ सकें। डोनेशन बॉक्स में नागरिक पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े, जूते, खिलौने, किताबें, बैग, कंबल, चादरें तथा अन्य घरेलू वस्तुएं दान कर सकते हैं। एकत्रित वस्तुओं को ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया के सहयोग से आगामी चरण में शहर की गेटेड सोसायटियों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर ऐसे डोनेशन बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। इस संयुक्त पहल से उपयोग योग्य वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, कचरे की मात्रा कम होगी तथा दान की गई वस्तुएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

About The Author
संबंधित समाचार



