Palwal News: फर्जी वोटों के दम पर जीता गया था पलवल विधानसभा चुनाव, काटे गए 53 हजार वोट: करण दलाल
पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता करन सिंह दलाल ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा कराए गए एसआईआए में पलवल विधानसभा क्षेत्र के करीब 53 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, जिससे साबित होता है कि बीता विधानसभा चुनाव भाजपा ने फर्जी वोटों के दम पर जीता है।
पलवल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता करन सिंह दलाल ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा कराए गए एसआईआए में पलवल विधानसभा क्षेत्र के करीब 53 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, जिससे साबित होता है कि बीता विधानसभा चुनाव भाजपा ने फर्जी वोटों के दम पर जीता है। भाजपा इस तरकीब को हर राज्य में अपना रही है। हरियाणा में लगभग 34 लाख वोटर का नाम काटा गया है, जबकि भाजपा ने प्रदेश में केवल लगभग 34 हजार वोट लेकर बहुमत हासिल किया है। आंकडे दर्शाते है कि भाजपा ने जनता के मत का गलत इस्तेमाल कर उन्हें ठगा है। दलाल शुक्रवार को न्यू कॉलोनी स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर व ओमप्रकाश बघेल भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि 2014 विधानसभा चुनाव में पलवल के वोटर की संख्या 1,96,480 थी। साल 2019 में ये संख्या 2,28,674 हो गई थी। 2024 में वोटर की संख्या 2,69,412 हो गई, जोकि पिछले 10 वर्षों में लगभग 73 हजार मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोडा गया। ऐसे में पलवल क्षेत्र से ही 53 हजार मतदाता का नाम काटा जाना भाजपा सरकार द्वारा की गई बेईमानी और जालसाजी की तरफ ईशारा करता है। उन्होंने कहा कि देश व हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार एक जुमलों की सरकार है। प्रदेश में चल रहे एसआईआर से भाजपा द्वारा किए गए जनता के साथ छल को जग जाहिर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि 2014 के विधानसभा के चुनाव के बाद ही भाजपा ने नाजायज वोटों को बनाने का काम शुरू कर दिया था। भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और मंत्रियों ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रदेश की जनता के हितों व अधिकारों के साथ खिलवाड किया और बनाई गई नाजायत वोटों से प्रदेश में सरकार बनाई जिसका हर्जाना आज सारा हरियाणा इस नाकारा सरकार द्वारा भुगत रहा है। भाजपा द्वारा अपनी, अपने परिवार की, रिश्तेदारों की, यहां तक कि अपने जानकारों की भी वोटों को कई-कई बार अलग-अलग बूथों पर बनवाया हुआ है। अकेले पलवल शहर के बूथों पर 38 हजार मतदाताओं का नाम काटा गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



