Kurukshetra News:सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर वैज्ञानिक अन्न भंडारण से किसानों की बढ़ेगी आय: सुभाष सुधा

नवीन कृषि संकल्प अभियान कृषि क्षेत्र में बदलाव की मजबूत पहल : सुभाष सुधा

Desh Rojana
On

बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल के जन्मदिवस पर किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण के प्रति जागरूक करने के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से पंचायत भवन सभागार में नवीन कृषि संकल्प अभियान के तहत अन्न भंडारण जागरूकता कार्यक्रम का दसवां सत्र आयोजित किया गया।

कुरुक्षेत्र। बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल के जन्मदिवस पर किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण के प्रति जागरूक करने के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से पंचायत भवन सभागार में नवीन कृषि संकल्प अभियान के तहत अन्न भंडारण जागरूकता कार्यक्रम का दसवां सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय भंडारण निगम के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को सुरक्षित भंडारण, वेयरहाउस व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
 
naveen
 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि बाऊजी के पदचिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र के कल्याण के लिए सांसद नवीन जिन्दल प्रयासरत हैं। आज देश का किसान उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन फसल का वैज्ञानिक भंडारण आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे समय में सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में शुरू किया गया नवीन कृषि संकल्प अभियान किसानों को नई सोच और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। यह अभियान कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
 
अभियान कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने कहा कि वैज्ञानिक भंडारण अपनाने से अनाज की बर्बादी रुकेगी, गुणवत्ता बनी रहेगी और किसान अपनी उपज को उचित समय पर बेहतर कीमत पर बेच सकेंगे। उन्होंने किसानों से अभियान से जुड़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
 
सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में 23 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसानों की सकारात्मक भागीदारी से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई ग्राम पंचायतों ने अपने गांवों में वेयरहाउस स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की सहमति भी जताई है, जिससे भविष्य में ग्रामीण स्तर पर मजबूत भंडारण व्यवस्था विकसित होगी।
 
केंद्रीय भंडारण निगम के वरिष्ठ प्रबंधक विंध्य गौरव ने वेयरहाउस स्थापित करने की प्रक्रिया, वैज्ञानिक भंडारण के लाभ तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें निगम को भूमि लीज पर देकर नियमित आय अर्जित कर सकती हैं, जिसका उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
 
कार्यक्रम में कमलजीत कौर जिला परिषद अध्यक्ष, सुरेश सैनी मार्किट कमेटी अध्यक्ष थानेसर, सुनील चंद्रभानपुरा अभिमन्युपुर मंडल अध्यक्ष, विवेक रावत मंडल अध्यक्ष थानेसर, प्रवीण कुमार मंडल अध्यक्ष ज्योतिसर, चरणजीत सिंह बगथला, राम मेहर आचार्य, संजीव शर्मा सरपंच, राजकुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुरेश कुमार, बलदेव सैनी सरपंच, रिषीपाल गुप्ता, सतीश गर्ग पार्षद, सोहनलाल, अनिल कुमार सरपंच, सोमपाल राणा, कृष्ण कुमार, उदय सिंह, रामपाल सैनी, सुभाष बारना, ओमपाल, राजेश मेहला, सुरजीत सुनहैडी, महिपाल अमीन, विजय सलारपुर, पवन समानी, बबली कश्यप, किरणा, मेहर चंद सैनी, हरफूल सिंह, रामनिवास, सुंदर प्रजापत, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण सिंह, लोक कष्ट निवारण समिती के सदस्य विनोद गर्ग, नवीन जिंदल फाउंडेशन टीम के सदस्य और हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad