Nuh Mewat News: फिरोजपुर झिरका पुलिस की कार्रवाई, अगोन मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री से भरा टेम्पो पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

Desh Rojana
On

 जिले की फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अगोन से फिरोजपुर झिरका जाने वाले रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो को पकड़कर उसमें से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 

नूंह: जिले की फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अगोन से फिरोजपुर झिरका जाने वाले रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो को पकड़कर उसमें से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-02 at 11.43.43 PM

पुलिस के अनुसार शनिवार एक अगस्त की रात को थाना सदर फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड अगोन मोड़ पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बिसरू निवासी इमरान पुत्र दीन मोहम्मद, मुकीम पुत्र इसराईल और अजीम पुत्र वहीद अवैध विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करते हैं,जो एक टेम्पो में विस्फोटक सामग्री भरकर अगोन से फिरोजपुर झिरका की तरफ आएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस ने अगोन-फिरोजपुर झिरका रोड पर नाकाबंदी शुरू की।
करीब 20-25 मिनट बाद अगोन की तरफ से आ रहे टेम्पो को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी के दौरान टेम्पो में सवार तीनों युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुकीम पुत्र इसराईल और साथ बैठे युवकों ने इमरान पुत्र दीन मोहम्मद व अजीम पुत्र वहीद निवासी बिसरू थाना बिछौर बताया। टेम्पो की जांच में पुलिस को 4 कट्टों में कुल 72.220 किलोग्राम पिसा हुआ कोयला, 7.400 किलोग्राम गंधक, 35.480 किलोग्राम पोटैशियम, 18.680 किलोग्राम मिक्स बारूद और 120 किलोग्राम पुट्टी मिली। इसके अलावा 2 डिब्बे पीला पेंट, 4 प्लास्टिक तसले, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 150 खाली गत्ता कार्टून, 3 टेप मशीन, 15 पैकेट तैयार पटाखे जिनमें 150 छोटी डिब्बियां थीं, 10 पेटियों में 1080 पेपर ट्यूब चकली, 13 पेटियों में 1456 चकली और 23 पैकेट माचिस बॉक्स बरामद हुए। जब आरोपियों से बरामद सामग्री का लाइसेंस मांगा तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।  

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया इस मामले में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी और पटाखा निर्माण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़ी गई सामग्री का इस्तेमाल अवैध पटाखे बनाने में किया जाना था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad