Narnaul News: मंडी अटेली के जोहड़ों में छोड़ी गईं गंबुजिया मछलियां, डेंगू और मलेरिया पर लगेगा ब्रेक

अटेली स्वास्थ्य विभाग ने चंदपुरा और बजाड़ में चलाया अभियान

Desh Rojana
On

मानसून के मौसम में पनपने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को बचाने के लिए मंडी अटेली क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। क्षेत्र के गांव चंदपुरा, सुजापुर और बजाड़ में मच्छरों से फैलने वाले बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष और असरदार जैविक अभियान की शुरुआत की गई।

नारनौल। मानसून के मौसम में पनपने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को बचाने के लिए मंडी अटेली क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। क्षेत्र के गांव चंदपुरा, सुजापुर और बजाड़ में मच्छरों से फैलने वाले बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष और असरदार जैविक अभियान की शुरुआत की गई। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. अशोक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने इन गांवों के सार्वजनिक जोहड़ों में गंबुजिया मछलियां छोड़ीं।
 
fish
 
अभियान के दौरान एसएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ठहरे हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खत्म करने में गंबुजिया मछलियां सबसे सुरक्षित और कारगर हथियार साबित होती हैं। ये मछलियां पानी की सतह पर मौजूद मच्छरों के अंडे और लार्वा को अपना आहार बना लेती हैं, जिससे मच्छरों की वंश वृद्धि प्राकृतिक रूप से ही रुक जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी जरूरी है। लोग अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, टंकियों व पुराने बर्तनों की नियमित सफाई करें।
 
स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में जमीनी स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मजबूत समन्वय देखने को मिला। हेल्थ इंस्पेक्टर हंसराज, एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार, एएनएम दीपिका और सोनम देवी ने गांवों में पहुंचकर जोहड़ों में मछलियां डलवाईं। बजाड़ गांव में सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र कुमार ने खुद आगे बढ़कर गांव के जोहड़ में मछलियां डलवाकर अभियान को गति दी। वहीं चंदपुरा की सरपंच सरला देवी और समाजसेवी तेज प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जोहड़ों में मच्छरों का पनपना ग्रामीण अंचल में एक बड़ी समस्या रहा है। गंबुजिया मछलियों के प्रयोग से गांव के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बड़ी राहत मिलेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad