Kaithal/Pundri News: डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा संगठन हो रहा और अधिक सशक्त : निधि मोहन

Desh Rojana
On

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेशभर में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

पूंडरी: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेशभर में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। जिला सचिव महिला मोर्चा भाजपा कैथल निधि मोहन ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 10.51.36 PM

प्रदेशभर में आयोजित टिफिन बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से भाजपा की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में प्रदेशभर के शक्ति केंद्रों पर टिफिन बैठकों का आयोजन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निधि मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी समय में जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad