Hathin Palwal News: नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
नशीली दवाइयों की तस्करी में वांछित दो आरोपियों को सीआईए एविटी स्टाफ हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए एविटी स्टाफ प्रभारी तेजपाल ने बताया कि 13 मई 2026 को थाना उटावड के अंतर्गत छापेमारी कर सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी से 13 पेटियों में रखी 1560 शीशियां में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां ओनेरेक्स बरामद की।
हथीन: नशीली दवाइयों की तस्करी में वांछित दो आरोपियों को सीआईए एविटी स्टाफ हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए एविटी स्टाफ प्रभारी तेजपाल ने बताया कि 13 मई 2026 को थाना उटावड के अंतर्गत छापेमारी कर सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी से 13 पेटियों में रखी 1560 शीशियां में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां ओनेरेक्स बरामद की। इस संबंध में उटावड थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान इस मामले में मुख्य आरोपी कासम उर्फ पटवारी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान रहस्य खुला कि इस अवैध काम में आरोपियों को पुलिस से बचाने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण करते हुए पुलिस टीम ने दोनों फरार आरोपियों को नारनौल से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आई है। पहला आरोपी अंसार उर्फ टीमानी पुलिस से बचने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छिप रहा था। जांच में सामने आया है कि यह आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी दस्तावेजों पर लिए गए सिम कार्ड और व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरा आरोपी अजहरुद्दीन निवासी उटावड मुख्य आरोपी अंसार उर्फ टीमानी का मददगार था। इसने अंसार को पुलिस की गिरफ्त से भगाने के लिए वित्तीय सहायता दी थी। उसे अपने मोबाइल फोन का इंटरनेट हॉट स्पॉट इस्तेमाल करने के लिए दिया था। उक्त आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author
संबंधित समाचार



