Nuh Mewat News: जींद में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नूंह में आज
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला नूंह के शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के सभागार में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, अधिकारी, कर्मचारी तथा जिले के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



