Faridabad news- 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते जमा कराएं एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म : उपायुक्त आयुष सिन्हा

अब केवल 2 दिन शेष, सर्वर पर बढ़ते लोड व दस्तावेजों की त्रुटियों से बचने के लिए आज ही जमा कराएं एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं।

फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं। IMG-20260712-WA0013उन्होंने कहा कि समय रहते फॉर्म जमा करने से दस्तावेजों की जांच, आवश्यक सुधार एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी तथा अंतिम समय में तकनीकी अथवा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों से बचा जा सकेगा।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान पर संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया जा रहा है तथा एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, उन्हें भरवाने और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अनेक बार अंतिम तिथि के दौरान पोर्टल पर कार्यभार बढ़ने, दस्तावेजों में त्रुटियां मिलने अथवा आवश्यक प्रमाण-पत्रों की कमी जैसी परिस्थितियों के कारण अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि मतदाता समय रहते अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर देंगे तो संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन कर किसी भी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि को समय रहते दूर कर सकेंगे। इससे फॉर्म के डिजिटलीकरण एवं अपलोड की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करें, घर-घर संपर्क अभियान में और तेजी लाएं, नागरिकों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान करें तथा प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ पालन किया जाए ताकि जिले का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

आयुष सिन्हा ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल अभिकर्ताओं (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने में निर्वाचन प्रशासन का सहयोग करें।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से पुनः अपील करते हुए कहा कि 14 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अपना एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म आज ही संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि यदि किसी प्रकार की तकनीकी खामी, दस्तावेज संबंधी कमी अथवा अन्य त्रुटि हो तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। समय पर फॉर्म जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है और इससे जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad