Nuh Mewat News: वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, छह चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Desh Rojana
On

जिले में अपराधियों की धरपकड़, वाहन चोरी पर अंकुश लगाने तथा वाहन तलाशी अभियान के तहत नूंह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

नूंह। जिले में अपराधियों की धरपकड़, वाहन चोरी पर अंकुश लगाने तथा वाहन तलाशी अभियान के तहत नूंह पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों तथा सहायक पुलिस अधीक्षक वाई.वी.आर. शशि शेखर के मार्गदर्शन में एविटी स्टाफ रोजका मेव ने वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को एवीटी स्टाफ नूंह ने रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र ईशाक निवासी अडबर, थाना सदर नूंह को एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल थाना खेड़की दौला, जिला गुरुग्राम में दर्ज मुकदमा के तहत चोरी हुई थी।
 
IMG-20260712-WA0060
 
अब इस संबंध में थाना रोजका मेव में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिलों के बारे में भी खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कीं। इस प्रकार आरोपी से कुल छह चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जिनमें पांच स्प्लेंडर तथा एक आर-15 मोटरसाइकिल शामिल है। बरामद वाहनों में से दो मोटरसाइकिल नूंह जिले, दो गुरुग्राम जिले तथा दो दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों का संबंध विभिन्न चोरी के मामलों से पाया गया, जिनमें नूंह, गुरुग्राम और दिल्ली में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। सभी बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है तथा आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिले में अपराधियों की धरपकड़, वाहन चोरी की रोकथाम, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad