Hansi News: नगर परिषद का विशेष सफाई अभियान लगातार जारी, वार्ड 6, 11 व 25 में की गई सफाई

Desh Rojana
On

शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। वीरवार को अभियान के तहत वार्ड नंबर 6, 11 एवं 25 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया।

हांसी:शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। वीरवार को अभियान के तहत वार्ड नंबर 6, 11 एवं 25 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया। अभियान के दौरान नालों, नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा खाली पड़े प्लॉटों की सफाई करवाई गई तथा कूड़े-कचरे को उठाकर निर्धारित डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया।1004402077

विशेष अभियान के प्रभावी संचालन के लिए नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में अधिकारियों को कैप्टन नियुक्त किया गया। वार्ड नंबर 6 के लिए मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिक्षा सांगवान, वार्ड नंबर 11 के लिए संदीप, जूनियर इंजीनियर तथा वार्ड नंबर 25 के लिए राजेंद्र सोनी, ईओ को कैप्टन नियुक्त किया गया। इन अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर रहकर सफाई कार्य की निगरानी की तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराया।
अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सिल्ट निकाली, सड़कों पर झाड़ू लगाई, कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया तथा नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।
 नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि विशेष सफाई अभियान आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों में इसी प्रकार जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें, सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad