Gurugram News: चारधाम की यात्रा के नाम पर ठगी गिरोह भंडाफोड़, तीन धरे

आरोपियों से 5 मोबाइल, 5 पासबुक, 16 चेकबुक व 18 एटीएम कार्ड बरामद

Desh Rojana
On

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बलिया, यूपी निवासी अजीत कुमार शाह, आजमगढ़ निवासी प्रदुम और सुल्तानपुर निवासी विनय शामिल है। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने आरोपियों को बुधवार को डूंडाहेड़ा गांव से काबू किया है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों से 5 मोबाइल, 5 पासबुक, 16 चेकबुक व 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।whatsapp-image-2026-06-08-at-12.04.38-am
 
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ये चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते हैं। प्रत्येक आरोपी ने अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे थे। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों की चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज साइबर ठगी करने वाले गिरोह को मुहैया कराए थे। प्रति बैंक खाता 5 हजार रुपये कमीशन लेकर ये उपलब्ध कराए जाते थे।
आरोपी विनय ने पूछताछ में बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर इस कार्य से जुड़ा था। बाद में उसने आरोपी अजीत कुमार शाह व प्रदुम को भी इस कार्य में शामिल कर लिया। जांच के दौरान बरामद बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 3 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। आरोपियों से बरामद किए गए 5 मोबाइल व 18 एटीएम कार्ड का पुलिस टीम तकनीकी विश्लेषण कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के अन्य मामलों और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad