Faridabad News : राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए हरियाणा जूनियर लड़कों की टीम घोषित
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पानीपत में आयोजित हरियाणा जूनियर लड़कों के रग्बी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम का चयन किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पानीपत में आयोजित हरियाणा जूनियर लड़कों के रग्बी प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस एवं अनुशासन के आधार पर कोच अमन मलिक एवं कोच राजेश तक्षक ने टीम का चयन किया। 
नरेंद्र मोर हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं इंडियन नेशनल लोकदल खेल एवं युवा कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चयन प्रक्रिया के समापन अवसर पर पूर्व कबड्डी खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के डीएसपी विकास चहल तथा पानीपत के प्रख्यात उद्योगपति नितिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया। उग्राखेड़ी गांव के सरपंच सुधीर मलिक ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
नरेंद्र मोर ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हरियाणा प्रभारी एवं पानीपत रग्बी संघ की अध्यक्षा बबीता सिंह ने खिलाड़ियों एवं टीम अधिकारियों को टीम जर्सी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक अर्जित करेगी। बबीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा, जिसमें जूनियर लड़कों के मुकाबले 10 एवं 11 जुलाई को खेले जाएंगे। हरियाणा की टीम 7 जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि टीम की कमान पानीपत के विनय को सौंपी गई है, जबकि हिसार के रचित को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में पानीपत के देव सैनी, कुलवंत एवं प्रत्यूष, हिसार के लक्ष्य हंसीवाल, साहिल, मोहित, मनीष एवं लक्ष्य बूरा, झज्जर के रुद्र डागर तथा चरखी दादरी के लक्ष्य राजेन को स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त हिसार के अमन एवं सुमित तथा चरखी दादरी के यशेष को सब्स्टिट्यूट/स्टैंड बाई खिलाड़ियों के रूप में चयनित किया गया है। टीम के कोच पानीपत के अमन मलिक तथा टीम मैनेजर चरखी दादरी के राजेश तक्षक प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर किसान नेता बिन्टू मलिक, पानीपत रग्बी उपाध्यक्ष ऊषा सैनी, सचिव अभिषेक मलिक, कोषाध्यक्ष अजय मलिक, प्रियंका कटवाल इत्यादि ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।




