Palwal News : सड़कों के किनारे सीड बॉल डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सड़कों के किनारे सीड बॉल डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पलवल: मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल द्वारा वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सड़कों के किनारे सीड बॉल डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 
इस अवसर पर ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि सीड बॉल में जामुन, नीम, सहजन, जंगल जलेबी आदि के बीजों को मिट्टी व खाद के मिश्रण से तैयार किया गया है। इन सीड बॉल्स को बरसात के मौसम में नदियों, सड़कों, तालाबों के किनारों एवं अन्य खाली-उचित स्थानों पर डाला जा सकता है। इन्हें डालने में अधिक समय और मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती है। मानसून की नमी पाकर ये बीज स्वयं अंकुरित हो जाते हैं। एक छोटी सी सीड बॉल भविष्य का विशाल वृक्ष बन सकती है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का उल्लेख करते हुए आचार्य बघेल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ तन-मन रखा जा सकता है। शुद्ध हवा, जल और छाया के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना हमारा पहला कर्तव्य है। 'दशपुत्रसमो द्रुमः एक वृक्ष दस पुत्रों के समान है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों मास्टर थानसिंह, देव, सतीश, योगी सहित नन्हें पर्यावरण प्रेमी दक्ष, कार्तिकेय, नायरा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह सीड बॉल वितरण, पौधारोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



