Nuh Mewat News: लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी, 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन

सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील, पलवल से सैकड़ों कर्मचारियों के शामिल होने का दावा

Desh Rojana
On

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने लंबित मांगों के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन करेगा।

नूंह। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने लंबित मांगों के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन करेगा। इसके तहत 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के रामपुरा हाउस स्थित आवास पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।जिला प्रधान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य उपप्रधान सुरेश कटारिया, राज्य महासचिव सहदेव आर्य सांगवान तथा राज्य वित्त सचिव धर्मबीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संगठन की लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया तथा एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
 
PATHRAV
 
जिला सचिव राकेश ने जारी प्रेस बयान में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को न्यायालय के आदेशानुसार नियमित करने, मूल वेतनमान एफपीएल-6 का लाभ देने, एमसीएच, ड्रेस एवं यात्रा भत्ता, सेवानिवृत्ति लाभ तथा तबादला नीति लागू करने जैसी मांगें अभी तक लंबित हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद स्वीकृत कर नियमित भर्ती, दो वर्ष का प्रोबेशन पूरा कर चुकी महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की पुष्टि, प्रोमोशनल स्केल जारी करने, तबादले खोलने तथा वर्ष 2020-23 की लंबित एलटीसी का भुगतान करने सहित कई मांगें महानिदेशक कार्यालय स्तर पर भी लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। राज्य महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार यदि सरकार ने कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन की राह पर होगा।
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के रामपुरा हाउस स्थित आवास पर आयोजित रोष प्रदर्शन में पलवल सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन की नौबत आती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad