Palwal News : दीपक मगंला को भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किए जाने पर व्यापारियों ने किया सम्मान

Desh Rojana
On

पूर्व विधायक दीपक मगंला को भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किये जाने पर व्यापारियों ने बधाई दी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जिला पलवल के सदस्यों द्वारा उनका फूल मालाओं, पटका व मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।

पलवल। पूर्व विधायक दीपक मगंला को भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किये जाने पर व्यापारियों ने बधाई दी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जिला पलवल के सदस्यों द्वारा उनका फूल मालाओं, पटका व मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, व्यापार मंडल पलवल के प्रधान विनोद जैन, व्यापार मंडल हथीन के प्रधान व मार्किट कमेटी के पूर्व वाइस-चेयरमैन नरेश सिंगला, हथीन भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, हथीन अग्रवाल सभा के प्रधान किशन चन्द जैन, निगरानी कमेटी के पूर्व चैयरमैन मुकेश सिंगला, रेडिमेड एसोसिएशन के महासचिव योगेश गर्ग, महासचिव यशपाल गोयल, सचिव देवेन्द्र गोयल, सुरेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, अशोक कुमार मौजूद रहे।
DEEPAK MANGLA
पूर्व विधायक दीपक मंगला का स्वागत करते हुए व्यापारी।
व्यापारियों ने कहा कि दीपक मगंला की नियुक्ति से अग्रवाल समाज व व्यापारी वर्ग मे खुशी है। दीपक मगंला ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग को पूरा मान सम्मान मिल रहा है। सरकार द्वारा व्यापारियों हित के लिए कई योजना लागू की गई है, जिस से व्यापारियों को राहत मिल रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad