Palwal News : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के सख्त निर्देश पर मर्रोली फीडर पर नया ट्रांसफार्मर किया गया स्थापित
ग्रामवासियों को बिजली समस्या से मिली राहत, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर का जताया आभार
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशों पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की बिजली समस्या का त्वरित समाधान करते हुए गांव मर्रोली की शमशान भूमि स्थित मर्रोली फीडर पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया है।
पलवल। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के निर्देशों पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की बिजली समस्या का त्वरित समाधान करते हुए गांव मर्रोली की शमशान भूमि स्थित मर्रोली फीडर पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा दिया है। 
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के संज्ञान में लाई गई थी। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्या पर कड़ा संज्ञान लिया और डीएचबीवीएन के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुराने और खराब ट्रांसफार्मर को हटाया तथा उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्या होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराना चाहिए, ताकि उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिससे दैनिक कार्यों में भी दिक्कतें आ रही थीं। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद अब बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई है और लोगों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने बिजली समस्या के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला प्रशासन और बिजली निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के हस्तक्षेप से कम समय में समस्या का समाधान हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला प्रशासन की ओर से भी भविष्य में ऐसी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

About The Author
संबंधित समाचार



