Gurugram News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : गला रेतकर हुई थी महिला की हत्या
14 जून को लैपर्ड ट्रेल में मिला था महिला का शव
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में लेपर्ड ट्रेल से 400 मीटर दूर पहाड़ियों के ऊपर 14 जून की सुबह जिस महिला का शव मिला था, उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।
गुरुग्राम: बादशाहपुर थाना क्षेत्र में लेपर्ड ट्रेल से 400 मीटर दूर पहाड़ियों के ऊपर 14 जून की सुबह जिस महिला का शव मिला था, उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटने की जानकारी सामने आई है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने अब मामले में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

14 जून की सुबह करीब नौ बजे गैरतपुर बांस गांव के कुछ लोग पहाड़ियों की तरफ गए थे। वहां उन्हें एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था। महिला की उम्र करीब 30 साल है। महिला ने टी-शर्ट, लोवर और दुपट्टा पहन रखा था।
आशंका जताई गई थी कि महिला किसी के साथ लेपर्ड ट्रेल में घूमने के लिए आई और इसके बाद यहां उसके साथ किसी तरह की वारदात हुई।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटकर हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि, सात दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई। संभावना है कि महिला बिहार, बंगाल या फिर किसी अन्य दूसरे राज्य की हो सकती है। महिला के बारे में दूसरे राज्य की पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



