Tawdu Nuh News: आगामी मंगलवार तक नगर के सभी नालों की हो जाएगी सफाई, नपा सचिव मोहित हुड्डा ने दिए निर्देश

Desh Rojana
On

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए तावडू नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। 

तावडू:  बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए तावडू नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। तावडू नगर पालिका के सचिव मोहित हुड्डा ने बताया कि आगामी मंगलवार तक नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-21 at 11.10.31 PM
जलभराव रोकने के लिए विशेष अभियान:

नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमें लगाई गई हैं। मुख्य बाजारों, रिहायशी इलाकों और जलभराव की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों के नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा न हो। आगामी मंगलवार तक पूरे नगर के नालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: सचिव ने सफाई कार्य में लगे सुपरवाइजरों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालों से निकलने वाली गाद (कीचड़) को तुरंत मौके से हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि वह दोबारा बहकर नालों में न जाए। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों में प्लास्टिक, पॉलिथीन या अन्य कचरा न फेंकें, जिससे पानी का बहाव बाधित हो। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad