Nuh Mewat News:दिनदहाड़े जानलेवा हमले के आरोपी खुले घूम रहे, 3 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं; पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
15-20 हथियारबंद लोगों ने किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; पीड़ित ने लगाई गिरफ्तारी की मांग
जिला नूंह के थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव भिरावटी में हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
नूंह। जिला नूंह के थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव भिरावटी में हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के तीन दिन बाद भी न तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूंह के दरवाजे पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी जतिन यादव ने थाना रोजका मेव में दी गई शिकायत में बताया कि 18 जून को उन्हें अपनी एक महिला सहकर्मी का फोन आया था। महिला ने कुछ लोगों द्वारा घेरने और परेशान किए जाने की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने बातचीत और चाय-पानी के बहाने उन्हें अपने कार्यालय पर बुलाया।15-20 लोगों ने घेरकर किया हमला जतिन यादव का आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 से 20 लोगों ने उन पर और उनके साथी राजपाल पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, तलवार तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिकायत में कई नामजद व्यक्तियों सहित अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है।सोने की चेन छीनने का भी आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान हमलावरों ने उसके गले से करीब तीन तोला सोने की चेन भी तोड़कर छीन ली। वहीं उसके साथी राजपाल को भी गंभीर चोटें आईं और पसलियों में चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सकती है।
शिकायत में कई नामजद व्यक्तियों सहित अन्य लोगों को आरोपी बताया गया है।सोने की चेन छीनने का भी आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान हमलावरों ने उसके गले से करीब तीन तोला सोने की चेन भी तोड़कर छीन ली। वहीं उसके साथी राजपाल को भी गंभीर चोटें आईं और पसलियों में चोट लगने की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सकती है।
गंभीर हालत में एम्स किया गया रेफर
हमले के बाद दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया। परिजनों के अनुसार हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसे धुंधला दिखाई दे रहा है और कभी-कभी दृष्टि भी प्रभावित हो जाती है।पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परिवार में रोष पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि वे लगातार थाना के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण मामले में कार्रवाई को टाला जा रहा है।
एसपी से हस्तक्षेप की मांग
न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक नूंह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों के साथ-साथ मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।हालांकि, मामले में रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Mewat News: अवैध माइनिंग पर नूंह पुलिस का एक्शन, बिछौर पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर की पहाड़ियों की निगरानी


