Gulha Cheeka News: भागल पुलिस द्वारा 6.04 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागल पुलिस चौकी के एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना चीका क्षेत्र से एक आरोपी को 6.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
गुहला चीका: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागल पुलिस चौकी के एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना चीका क्षेत्र से एक आरोपी को 6.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी भागल पुलिस प्रभारी एएसआई रघुबीर सिंह की टीम गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि बस्ती चीका निवासी अजय, चीका से आकर बस स्टैंड पेहवा-चीका रोड़ पर उतरकर ककराला में नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए जाएगा। जिसे बलबेहड़ा रोड़ भागल पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है।
.jpeg)
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा बलबेहड़ा रोड़ भागल पर नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद पुलिस टीम को बताए हुलिए का एक नौजवान व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो सामने खड़ी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान वाल्मीकि बस्ती चीका निवासी अजय के रूप में बताई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पालीथिन से 6.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई विक्रम सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।




