Rewari News: यातायात नियमों की अनदेखी की तो भरना पड़ेगा जुर्माना : एसपी हेमेंद्र

बिना नंबर प्लेट, काले शीशों और बुलेट के पटाखा साइलेंसरों पर पुलिस की पैनी नजर

Desh Rojana
On

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

रेवाड़ी:  एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, वाहनों पर काले शीशे लगाना तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले संशोधित साइलेंसरों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

WhatsApp Image 2026-06-14 at 1.15.00 AM
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।


उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहे है, जिसके तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, काले शीशों वाले वाहन, अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए साइलेंसर तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 
एसपी ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा जैसी तेज आवाज पैदा करने वाले साइलेंसर नाकेवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि आमजन के लिए परेशानी और ध्वनि प्रदूषण का कारण भी बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार उपकरण भी जब्त किए जा सकते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन से बचें। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है बल्कि सड़क व्यवस्था भी बेहतर बनी रहती है। 
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून सभी के लिए समान है और नियमों की अनदेखी करने वालों को जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad