Nuh mewat news: उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया खेलो मेवात 2.0 का शुभारंभ

मानवेंद्र सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी से डीसी इलेवन नूंह ने दर्ज की शानदार जीत

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को गांव शाहपुर नांगली स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में आयोजित ‘खेलो मेवात 2.0’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी इलेवन नूंह और एजुकेशन इलेवन के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें डीसी इलेवन नूंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को गांव शाहपुर नांगली स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में आयोजित ‘खेलो मेवात 2.0’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी इलेवन नूंह और एजुकेशन इलेवन के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें डीसी इलेवन नूंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशन इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन नूंह की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

WhatsApp Image 2026-06-17 at 10.15.11 PM
डीसी इलेवन की जीत के नायक मानवेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए। उनकी आकर्षक पारी में 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। एसीयूटी अमितेज पांगती ने भी 14 गेंदों में नाबाद 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि सुरेश (भोला) ने 9 रन बनाए।
एजुकेशन इलेवन की ओर से जितेंद्र ने एकमात्र विकेट हासिल किया, लेकिन डीसी इलेवन के बल्लेबाजों के सामने विपक्षी गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके।
मानवेंद्र सिंह को उनकी मैच जिताऊ और विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। डीसी इलेवन नूंह की इस जीत से टीम का मनोबल और मजबूत हुआ है तथा आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad