Palwal News : मांगों को लेकर मंत्रियों के आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी

Desh Rojana
On

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग पब्लिक हैल्थ यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेन्द्र चौहान ने की। संचालन जिला सचिव सतपाल करहाना ने किया। 

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग पब्लिक हैल्थ यूनियन कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेन्द्र चौहान ने की। संचालन जिला सचिव सतपाल करहाना ने किया। aराज्य कमेटी के मुख्य संगठनकर्त्ता योगेश शर्मा, उपप्रधान राकेश तंवर ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया सर्व कर्मचारी संघ के आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से लागू करने, कॉमन कैडर कर्मचारियों को पदोन्नत्ति का लाभ देने, जनस्वास्थ विभाग के कार्य एवं रख रखाव पंचायतों को देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने एवं दोनों मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर सकारात्मक कार्य न होने के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का फैसला भी सभी साथियों के एकमत होकर इसका समर्थन दिया।

राज्य मुख्य संगठनकर्ता ने बताया कि राज्य कि तमाम ब्रांचें अपनी ब्रांचों की आम सभा करके सभी प्रकार के कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं एवं इसकी सूचना राज्य कमेटी को अवश्य दें, जिससे राज्य कमेटी के साथी उन आम सभाओं में शामिल हो सकें। इसके बाद राज्य में कार्यरत सभी ब्रांचें अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले सभी कार्यकारी अभियंताओं को ब्रांच स्तर के मुद्दों के साथ राज्य महासचिव द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले मांग पत्र की मांगों को साथ में जोड़ते हुए तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के मार्फत यह अतिरिक्त मुख्य सचिव को संबोधित करते हुए मांगपत्र 15-16 जून को देने का कार्य करेंगे। इसके तुरंत बाद जुलाई महीने में चार जुलाई को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मंत्री का और 18 जुलाई को लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़के तथा जनस्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय भी राज्य प्रधान द्वारा दिया गया और साथ ही बताया कि अगर मंत्री इसका संज्ञान लेकर कोई ठोस सकारात्मक कार्रवाई नहीं करते है तो मौके पर ही राज्य कमेटी अपनी मीटिंग करके आगे के आंदोलन के स्वरूप का फैसला नेतृत्व के द्वारा लिया जाएगा। इस मौके पर जिला चेयरमैन बीरसिंह तेवतिया, जिला कोषाध्यक्ष हंसराज, वरुण प्रताप, सुभाष राणा, ब्रांच कमेटी के भुदेव शर्मा, बलजीत तंवर, शिवराम कुंडू, अशोक कुमार आदि साथी शामिल हुए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad