Rewari News: निसार हत्याकांड में शामिल एक चौथा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धारूहेड़ा पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गोरु निवासी मोहल्ला वार्ड न.07 धारूहेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की एक गाड़ी व एक बाइक को बरामद कर चुकी है।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धारूहेड़ा पुलिस ने निसार हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गौरव उर्फ गोरु निवासी मोहल्ला वार्ड न.07 धारूहेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की एक गाड़ी व एक बाइक को बरामद कर चुकी है।
.jpeg)
जांचकर्ता ने बताया कि गत 6 सितंबर को थाना धारूहेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे एक शव दबा हुआ है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए धारूहेड़ा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद एक महिला की निशानदेही पर जब मिट्टी हटाई गई तो मानव शरीर का अंग दिखाई दिया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 'सीन ऑफ क्राइम' (Forensic) टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गड्ढे की खुदाई करवाई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए नमक, मिट्टी और कपड़े इत्यादि अपने कब्जे में लिए। पुलिस के निरंतर प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त निसार (उम्र 28 वर्ष), निवासी गांव दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई।
गत 8 सितंबर को मृतक के पिता जमील ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए घर से तिजारा गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की संबंधित धाराओं के तहत थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन आरोपी योगेश उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला सैय्यद कॉलोनी, बास रोड धारूहेड़ा, दीपांशु निवासी संतोष कॉलोनी धारूहेड़ा व करण सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी धारूहेड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते मामले में संलिप्त एक और आरोपी गौरव उर्फ गोरु निवासी मोहल्ला वार्ड न.07 धारूहेड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



