Yamuna nagar News: जिला यमुना नगर में भाजपा संगठन की मजबूती और विस्तार की गतिविधियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिला मार्गदर्शन व आर्शीवाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

Desh Rojana
On

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश वासियों, जिला वासियों, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के श्रेष्ठ नेताओं में शामिल हैं और उनके सशक्त नेतृत्व व ओजस्वी व्यक्तित्व के कारण विश्व स्तर पर भारत को एक मजबूत व आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है।

यमुना नगर:  पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश वासियों, जिला वासियों, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के श्रेष्ठ नेताओं में शामिल हैं और उनके सशक्त नेतृत्व व ओजस्वी व्यक्तित्व के कारण विश्व स्तर पर भारत को एक मजबूत व आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न केवल भारत देश की जनता सम्मान व प्यार देती है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी उनको मिलने और सुनने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 11.30.11 AM (1)
​पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन के लिए कार्य करने का समय समय पर अवसर प्राप्त हुआ। नरेंद्र मोदी  वर्ष 1996-97 में हरियाणा के प्रभारी होने के नाते यमुनानगर जिला में विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन की मजबूती और विस्तार में उनके व्यक्तित्व की बहुत बड़ी भूमिका रही है और वे निरंतर अपने सम्पर्क में आने वाले नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करने की महारथ रखते हैं। उनके व्यक्तित्व के प्रभाव व कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भी आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन होने का गौरव हासिल हुआ है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ​कंवरपाल गुर्जर ने जिला यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी यादों को स्मरण किया और बताया कि जिला यमुनानगर के गांव कलेसर में आयोजित में भाजपा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हुआ था, उस समय उन्हें मोदी जी से संगठन के बहुत से विषयों के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था।​पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस हरियाणा भाजपा संगठन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ इस दौरान उन्हें नरेन्द्र मोदी जी से भाजपा संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए बहुत कुछ सीखने को मिला था।

​नरेन्द्र मोदी  ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए अक्तूबर 2014 में जिला यमुनानगर के तेजली खेल मैदान में एक विशाल रैली को सम्बोधित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों जगाधरी, सढौरा, यमुनानगर, रादौर और अम्बाला संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासकीय जीवन के लगातार 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने जा रहे हैं इस अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक कार्य कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad